Rajasthan VDO Bharti 2025 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जून 2025 से 18 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको RSMSSB VDO भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे कि – पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ।
विभाग का नाम | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
पोस्ट का नाम | Village Development Officer (VDO) |
पदों की कुल संख्या | 850 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18-07-2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan VDO Bharti 2025 शैक्षिक योग्यता:
- अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
- कम्प्यूटर विज्ञान / कम्प्यूटर अनुप्रयोग में डिप्लोमा।
- राजस्थान से आरएस-सीआईटी में प्रमाण पत्र।
- NIELIT से ओ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स उत्तीर्ण।ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते है।
Rajasthan VDO Bharti 2025 आवेदन शुल्क:
इस भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए 600/- रूपये आवदेन शुल्क और (गैर क्रीमी लेयर) के लिए 400/- रूपये आवदेन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400/- रूपये आवदेन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार आवदेन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते है।
यह भी पढ़ें…
Prasar Bharati Internship 2025
SSC CPO Sub Inspector Notification 2025
Rajasthan VDO Bharti 2025 आयु सीमा:
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। उम्मीदवार अपनी जन्मतिथि और संबंधित प्रमाणपत्रों की जांच कर आयु सीमा की पुष्टि करें। अधिक जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक अधिसूचना पढ़ ले।
Rajasthan VDO Bharti 2025 महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि :19-06-2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18-07-2025
Rajasthan VDO Bharti 2025 ऑनलाइन आवदेन कैसे करे?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आपको आवेदन करने के लिए राजस्थान SSO (Single Sign On) पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- अगर आपके पास SSO ID नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- SSO पोर्टल में लॉगिन करने के बाद “Recruitment Portal” (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) पर क्लिक करें।
- वहाँ आपको “RSMSSB VDO Recruitment 2025” का लिंक दिखाई देगा।
- मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि भरें।
- सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हों।
- दस्तावेज़ अपलोड करें
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्मेट और साइज का ध्यान रखें (जैसे JPEG, PNG, PDF आदि)।
- आवेदन शुल्क जमा करें
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें
- आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट अवश्य लें।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन: यहाँ क्लिक करें
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: यहाँ क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइट : यहाँ क्लिक करे