DRDO Scientist B Online Form 2025 – अगर आप साइंस और टेक्नोलॉजी सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। DRDO-Recruitment & Assessment Centre (RAC) ने Scientist B पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत DRDO, ADA और DST विभागों में कुल 152 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस लेख में आपको भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।
विभाग का नाम | DRDO-Recruitment & Assessment Centre (RAC) |
पोस्ट का नाम | DRDO RAC Scientist B Recruitment 2025 |
पदों की कुल संख्या | 152 |
आवदेन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आवदेन करने की अंतिम तिथि | 04-07-2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rac.gov.in/ |
DRDO Scientist B Online Form 2025 शैक्षिक योग्यता:
जिन उम्मीदवारों के पास प्रथम श्रेणी अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक इंजीनियरिंग डिग्री है, वे इस पद के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों के पास गेट परीक्षा का स्कोर कार्ड होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते है।
DRDO Scientist B Online Form 2025 आवेदन शुल्क:
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100/- रुपये आवदेन शुल्क है। एससी/एसटी के लिए कोई आवदेन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार आवदेन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते है।
यह भी पढ़ें…
DRDO Scientist B Online Form 2025 आयु सीमा:
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष है। उम्मीदवार अपनी जन्मतिथि और संबंधित प्रमाणपत्रों की जांच कर आयु सीमा की पुष्टि करें। अधिक जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक अधिसूचना पढ़ ले।
DRDO Scientist B Online Form 2025 महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि :14-06-2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04-07-2025
DRDO Scientist B Online Form 2025 ऑनलाइन आवदेन कैसे करे?
- सबसे पहले DRDO-RAC की आधिकारिक वेबसाइट https://rac.gov.in पर जाएं।
- “Register” बटन पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल या मोबाइल नंबर पर OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता आदि) भरें।
- शैक्षणिक योग्यता और GATE स्कोर की जानकारी दर्ज करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें।
- फॉर्म का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन: यहाँ क्लिक करें
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: यहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइट : यहाँ क्लिक करे